वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा जिला वाराणसी का अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन सेवापुरी में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रवीण गौतम, जिला महामंत्री भाजपा अरविंद सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा विनीता सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका दुबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र उषा मौर्या, जिला मंत्री भाजपा रेखा चौहान, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सोनिया जैन, कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा हीरावती, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता सिंह कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, सक्षम महिला प्रांत प्रमुख राधा सिंह,की उपस्थिति रही।सक्षम महिला प्रांत प्रमुख राधा सिंह के समुख कार्यकर्ता बहनों एवं समूह की बहनों ने सक्षम के द्वारा नेत्र दान आयोजन में नेत्र दान का संकल्प पत्र भरा। सभी ने नेत्र दान करने का संकल्प लिया।

भाजपा महिला मोर्चा की पचास महिलाएं तथा आंगन बाड़ी, आशा बहनें, शिक्षिका बहनें एवं संस्था संचालिका बहनों ने भी इस सम्मान समारोह में नेत्र दान का संकल्प लिया और संकल्प पत्र भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *