वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का‌ समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. बनारसी मिश्रा ने समाज सेवा में एनएसएस के योगदान की सराहना की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को उच्च आदर्श, नैतिकता और राष्ट्र-प्रेम की सीख दी। समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद राघव चौबे, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, अग्नि प्रकाश शर्मा, श्वेता सोनकर ने किया। इस अवसर पर प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, प्रो. पंकज कुमार सिंह, प्रो. प्रज्ञा परमिता और प्रो. सुधीर शाही आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *