
वाराणसी । रविवार को रोटरी क्लब वाराणसी सेण्ट्रल ने महमूरगंज स्थित सगुन लान महमूरगंज में भव्य एवं दिव्य वसंतोत्सव ( होली मिलन ) का आयोजन किया। वृंदावन से आये कलाकारों ने राधा रानी श्री कृष्ण का मनमोहक रासरंग -आरती -फूलों की होली का मंचन सभी को भाव विभोर कर दिया ।
काशी की प्रसिद्ध मसाने की होली का मंचन एवं बाबा भोले नाथ का अद्भुत नृत्य देखने लायक़ था । सभी शंकर भगवान के मनमोहक दृश्य देखकर भाव विभोर होकर झूम उठे ।
भजन व गायन वाराणसी घराने के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
आयुष मंत्री श्री दया शंकर मिश्र जी ( उत्तर प्रदेश सरकार )ने रोटरी क्लब वाराणसी सेण्ट्रल को होली का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप करने पर अध्यक्ष रो पवन कुमार सिंह की मुक्त कंठ से सराहना किया ।
सनातन वैदिक रीति रिवाज के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम सभी सदस्यों को अलग सी अनुभूति करा गया। ,
उक्त मनमोहक आयोजन का सभी सदस्यों ने खूब आनंद उठाया ।
समारोह का संयोजक रो. नीरज अग्रवाल,रो कुमार अग्रवाल,रो दीपक जायसवाल ने किया।
समारोह में सहमंडलाध्यक्ष डा नीलम गुप्ता की विशिष्ट उपस्थिति रही।
