
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।ह्यूमन स्पिरिट्स एजुकेशनल ग्रुप अमारी का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से लेकर के जल संरक्षण स्वच्छता सहित अनेक झांकियां निकाल कर जागरूक किया गया । छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एकांकी सहित अनेक लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए रंगारंग प्रस्तुति के बीच मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम की विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों की प्रस्तुति मनमोहन रही छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने नाटक, कव्वाली, गीत, नृत्य आदि का बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुतीकरण देख छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।
उन्होंने कहा की छात्रो की शिक्षा के लिए इस क्षेत्र में बड़ी ही अनूठी पहल की गई जहां पर माल्यार्पण छात्रों को कम फीस में बेहतर शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक बसंत वर्मा ने किया।
युवा नेता अशोक कुमार पटेल ने प्रदर्शनी की सराहना की। प्रधानाचार्या शशिकला ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान विवेक वर्मा, उमाकांत, सुभाष, पूजा, अर्पित यादव, दिव्या पटेल, अब्बू, प्राची, दिव्या, गोवर्धन, अंजनी, आयुष, विजय, रोशनी, श्रेया, आशुतोष सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
