वाराणसी। गंगा टास्क फोर्स के कनिष्ठ अधिकारी, विभिन्न स्थानों से आए पर्यटकों व स्थानीय लोगों के सहयोग से वैश्विक रीसाइक्लिंग दिवस पर ललिता घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। गंगा टास्क फोर्स के कनिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैश्विक रीसाइक्लिंग दिवस हर साल 17 मार्च को मनाया जाता है! ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे की स्थापना पहली बार 2017 में ग्लोबल रिसाइक्लिंग फाउंडेशन द्वारा की गई थी। जो एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य रिसाइक्लिंग के महत्व को बढ़ावा देना और सतत विकास का समर्थन करना है। 137 गंगा टास्क फोर्स के अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि, कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यक्तियों, व्यवसायों और संगठनों को रीसाइक्लिंग की आदतों में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना है, साथ ही इस दिन के लिए हमारी याचिका पर हस्ताक्षर करना है। इस जागरूकता अभियान में नायब सूबेदार धनेश सिंह यादव, हवलदार राजेश कुमार शुक्ला, हवलदार मंजूर अहमद, राइफल मैन काज़ी गुरुंग, स्थानीय नागरिक,पर्यटक आदि और जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *