
वाराणसी। नई बस्ती (पांडेयपुर) में मीरा फाउंडेशन की ओर से डेंगू-मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अनामिका मौर्य और दीपशिखा कन्नौजिया ने बच्चों को बताया कि डेंगू एडीज मच्छर और मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इससे बचाव के लिए सफाई बनाए रखना, पानी जमा न होने देना और मच्छरदानी का उपयोग करना जरूरी है। इस अवसर पर दीपशिखा, अनामिका मौर्या,अजय कुमार, संजय कन्नौजिया, मनोज कुमार, विजय टाटा, सोनम प्रसाद,शिवांगी, अंशिका, कविता, आर्यन, लाडो, बन्नो, आयुष, देवा, नीरज, गुंजन, छोटू समेत अन्य बच्चों ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव का संकल्प लिया।
