वाराणसी। वर्ष 2025-26 में विभिन्न फसलों/पशुपालन/मत्स्य पालन/रेशम कीट पालन एवम् मधुमक्खी पालन आदि कृषि सम्बद्ध गतिविधियों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण के लिए स्केल आफ फाइनेंस निर्धारित करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डी0एल0टी0सी0) की बैठक 19 मार्च को पूर्वान्ह 11.00 बजे से कचहरी स्थित विकास भवन के सभाकक्ष मे आयोजित की गयी है, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम, नाबार्ड एवम् विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगें। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने जनपद के कृषक भाइयों से कहा है कि वर्ष 2025-26 में किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण के लिए निर्धारित होने वाले वित्तमान संबंधी बैठक में अपने सुझाव/समस्या से अवगत कराने का कष्ट करें, जिससे कृषक भाइयों के महत्वपूर्ण सुझाव को सम्मिलित करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए स्केल आफ फाइनेंस निर्धारित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *