वाराणसी। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि शिवपुर वार्ड के पार्षद बलराम कनौजिया एवं विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह थे। वार्षिकोत्सव में काशी सांसद सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, तमिल संगमम एवं निपुण मूल्यांकन में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की भी सराहनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *