
वाराणसी। वाराणसी की ख्यातिलब्ध मॉडल मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को लखनऊ में शनिवार को आयोजित मलिका ए अवध श्वेता तिवारी द्वारा आयोजित लखनऊ सेलिब्रिटी नाइट प्लास्टिक फ्री इंडिया सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान स्टार आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विजयता सचदेवा को यह अवार्ड अभिनेत्री श्रीनू पारीक ने प्रदान किया।
ज्ञातव्य हो कि मिसेज एशिया विजयता सचदेवा देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहती है उन्होंने इस दिशा में कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की है साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई है जिसके लिए इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
पुरस्कार मिलने के बाद मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने कहा कि वह इस पुरस्कार को पाकर गर्व का अनुभव कर रही है। यह पुरस्कार उन्हें प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की मुहिम को और तेज करने की प्रेरणा देगा।
मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी सेलिब्रिटी श्रीनू पारीक मैनेजर अनुपम तिवारी शो डायरेक्टर गर्व तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
