वाराणसी। बुधवार को रंग पंचमी के अवसर पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार के सदस्यों द्वारा संरक्षक रवि सर्राफ के रविन्द्र पुरी स्थित आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 
समारोह में उपस्थित स्वर्णकार बन्धुओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की, उनके सुख समृद्धि की कामना के साथ बधाई व शुभकामना दी।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने इस वर्ष 27 जून 2025 को समाज पर्व के रुप में मनाया जाने वाला कार्यक्रम बाबा काल भैरव जी की शोभायात्रा व श्रृंगार को भव्य रुप में आयोजित करने का संकल्प लिया।
सभा में वर्तमान कमेटी जिसमें अध्यक्ष- कमल कुमार सिंह, महामंत्री – सतीश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष- विष्णु सेठ सहित पूरे टीम को जिम्मेदारी व कुशलता पूर्वक कार्य करने पर संरक्षक गण द्वारा प्रसंशा करने के साथ एक वर्ष और कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया । प्रस्ताव को सर्वसम्मति से करतल ध्वनि कर सहमति प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित सभी बन्धुओं को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सभी ने वर्तमान टीम पर विश्वास कर हमारा उत्साहवर्धन किया और आत्मबल बढ़ाया है, हम आपके विश्वास पर खरे उतरने और स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का मान-सम्मान को और उचाँइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” व कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ तथा धन्यवाद प्रकाश संस्था के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज सेठ, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ मऊ, डा कैलाश सिंह “विकास”, रवि शंकर सिंह, विष्णु दयाल सेठ, किशोर कुमार सेठ, अनुज गौतम “बंटी,” सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, राजू वर्मा, अवधेश सेठ, प्रताप सिंह, जनार्दन वर्मा, सुरेंद्र सेठ “एडवोकेट”, आशीर्वाद सिंह समेत समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।
