वाराणसी। यूपी कॉलेज में ‘ एक देश एक चुनाव : विकसित भारत की सुदृढ़ राह ‘ विषय पर दो दिवसीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन हुआ। शुक्रवार को मीरजापुर, आजमगढ़ और वाराणसी जिले के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक माहे आलम और विशिष्ट अतिथि भदोही के जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह थे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रतिभागियों में 88 में 51 ने प्रतिभाग किया। दो दिन में 93 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अंशू मिश्रा, प्रो. सुधीर कुमार राय, डा. जितेन्द्र कुमार सिंह, डा. शिव शंकर यादव, डा. अजय कुमार बरनवाल रहे। निर्णायक मंडल ने अधिकतम अंक प्राप्त 10 प्रतिभागियों का चयन किया। जिनमें बरखा (वाराणसी),स्वर्णिम सिंह(वाराणसी), जान्या कुमारी (वाराणसी), सक्षम राय (वाराणसी),हर्षित श्रीवास्तव (वाराणसी),श्रेयस तिवारी (वाराणसी), सान्या मौर्या (वाराणसी), समिख्या पांड्या (वाराणसी),अंजली यादव (आजमगढ़),यश प्रताप सिंह (वाराणसी) हैं। इन 10 प्रतिभागियों की संस्तुति उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए की जाएगी। स्वागत डा. अग्नि प्रकाश शर्मा, संचालन डा. अंकिता मिश्रा, धन्यवाद डा. सतीश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर , प्रो. सुधीर कुमार शाही, प्रो. रमेशधर द्विवेदी, , प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, प्रो. मीरा सिंह, प्रो. मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. तुमुल सिंह, प्रो. संजय कुमार शाही, डा. डी.डी. सिंह , प्रो. अलका रानी गुप्ता,प्रो. गोरख नाथ, प्रो. तुषार कांत श्रीवास्तव, डा. अभिषेक सिंह, डा. संजय कुमार श्रीवास्तव, डा .अनुराग उपाध्याय, डा. रंजना श्रीवास्तव, डा. आनंद राघव चौबे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *