वाराणसी मंडल 78 अंक पाकर प्रथम स्थान पर

 

वाराणसी। 35वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कानपुर के स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर में आयोजित हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। जिसमे खो-खो कबड्डी वालीबाल हैंडबॉल कुश्ती जूडो तथा ताइक्वांडो के प्रतियोगिता हुई जबकि लखनऊ में मुख्य रूप से एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वाराणसी मंडल ने 78 अंक प्राप्त करके मेरठ मंडल जिसने 68 अंक प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया । वाराणसी मंडल में अकेले वाराणसी जनपद ने 40 अंक प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। 18 मंडलों के लगभग 3000 विजेता बच्चों ने 11 स्पर्धाओं मे प्रतिभाग किया। वाराणसी मंडल से प्रतिभाग करते हुए वाराणसी जनपद की खो खो बालक जूनियर वर्ग में प्रथम, खो खो बालिका जूनियर वर्ग द्वितीय, कुश्ती 45 किग्रा में पवन कुमार यादव ने गोल्ड मेडल, 40 किलो वर्ग में शिवम राजभर ने रजत , जूडो 40 किलो वर्ग में दीक्षा ने गोल्ड,अतुल पाल 44 किग्रा में गोल्ड तथा ,46 किग्रा में विशाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि वाराणसी जनपद की शिवांगी यादव ने 600 मीटर दौड़ में गोल्ड तथा अंजलि ने 400 मी टर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। जनपद वाराणसी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता तथा हाल में ही संपन्न पीएम श्री विद्यालयों के खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर राजू राणा चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी को वाराणसी मंडल की टीम ने प्राप्त किया । वाराणसी जनपद की ओर से धर्मेंद्र सिंह कैलाश नाथ यादव कमलेश कुमार रवि शंकर शर्मा प्रेम चौधरी प्रतिमा तृप्ति मंडलीय व्यायाम शिक्षक राजेश दोहरी थे। प्रतियोगिता में जनपद के विजेता बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा अरविंद कुमार पाठक ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *