वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज और कॉलेजइमार्टिकस लर्निंग की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट और रिटेल बैंकों में जॉब अवसरों की जानकारी दी गई। जिसमें लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैश्विक वित्तीय संस्थानों में नौकरी के अवसर प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल, ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान करना था। इमार्टिकस लर्निंग (लखनऊ) के वरिष्ठ अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने पीपीटी के माध्यम से छात्रों को जॉब अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इमार्टिकस लर्निंग से उत्कर्ष सोनी ने विभिन्न बैंकिंग क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन किया। प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को ऑनलाइन टेस्ट के बाद विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उन्हें उद्योग में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा। चयनित छात्रों को प्रति वर्ष 4 से 7 लाख तक की आकर्षक सैलरी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर प्रो आशुतोष गुप्ता, प्रो कुलदीप सिंह थे। संचालन प्लेसमेंट सेल संयोजक सत्य शरण मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *