वाराणसी। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू ,सुखदेव के अदम्य साहस और वीरता की कहानियां सुनायी। बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, विवेकानंद उपाध्याय,विनोद पांडेय भैयाजी ने विचार व्यक्त किया। नित्यानंद राय ने बताया कि काशी से भगत सिंह और राजगुरु का आत्मीय रिश्ता था। दीपदान व श्रद्धांजलि सभा में राजेश मिश्रा, नित्यानंद राय,विनोद पांडेय भैयाजी, गौतम झा,विवेकानंद उपाध्याय ,राजेश तिवारी, अखिलेश पांडे रिंकु,संदीप सिंह पिंकु, अर्पित कुमार पांडे,एस के पांडे,राजेश यादव,धीरज सिंह,श्यामधर,अमित कुमार मौर्या,धीरेन्द्र श्रीवास्तव,राजु दुबे,पंकज उपाध्याय,विकास श्रीवास्तव,वेदप्रकाश सिंह,सुनील सिंह, गोपाल दास गुप्ता ,कौशल मिश्रा,विजय पांडे ,माधव प्रसाद पांडेय आदि थे । संचालन विनोद पांडेय भैयाजी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *