
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन ने विश्व जल दिवस के पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से खूबसूरत चित्र बनाए और उन्हें रंग भरकर जल संरक्षण का संदेश दिया। अनामिका मौर्य ने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है और क्यों हमें इसे बचाने की जरूरत है। बच्चों ने जल ही जीवन है, पानी बचाओ, भविष्य बचाओ’ जैसे प्रभावी स्लोगन के साथ अपनी चित्रकला प्रस्तुत की।
बच्चों को यह सिखाया गया कि यदि कहीं नल खुला हो तो उसे तुरंत बंद करें, जिससे पानी की बर्बादी रोकी जा सके। इस अवसर पर दीपशिखा कनौजिया, अनामिका मौर्य, सोनम प्रसाद, विजय टाटा, मनोज कुमार, गीता, संजय, अजय कुमार, शिवांगी, अंशिका, ओम, आयुष, ऐश्वर्या, तनु आदि थे।
