
वाराणसी।जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में वंचित समाज की आवाज और महान समाजवादी चिंतक डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ लोहिया एक गांधीवादी चिंतक, राजनीतिक इतिहासकार, अर्थशास्त्री, दार्शनिक तथा विख्यात लेखक थे। वे क्रांतिकारी थे लेकिन उनके विचारों में असाधारण रचनात्मकता थी। अध्यक्षता करते वरिष्ठ नेता डा उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। दलितों, पिछड़ों व असहायों के उत्थान के लिए लोहिया के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की जरूरत है। तभी दबे-कुचले लोग विकास की धारा से जुड़ पाएंगे।
संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि आज के अनैतिकता, भ्रष्टाचार और पाखंड के दौर में उन्हें याद करना आत्मबल देने वाला है। आज उनके संघर्ष, त्याग व तपस्या से सीख लेते हुए समाज के पिछड़े, दलित व वंचित वर्ग के विकास के लिए मिलकर प्रयास करना होगा।
जिला महासचिव आनंद मौर्या ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने को समर्पित कर रखा था और गांधी जी के साथ कूद पड़े। इस अवसर पर कमलेश पटेल, उमेश प्रधान, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, भीष्म नारायण सिंह यादव, मनोज यादव, कमलाकांत प्रजापति, अखिलेश यादव, रमापति राजभर, रामबचन यादव, शिवप्रसाद गौतम, डीके मौर्या, आनंद यादव, महेंद्र बच्चन, रामकुमार यादव, सचिन प्रजापति, दुर्गा यादव, मनोज सिंह,विजय टाटा, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र पटेल, अनूप नट, दिनेश चौधरी, किशन सेठ, शुभम यादव, रामजी, सनोज भारती, दिल मोहम्मद, योगेंद्र, सूरज, बाल्मीकि यादव, सत्य प्रकाश सिंह, सतेन्द्र सोनकर व विनोद शुक्ला आदि थे।
