
विश्वकर्मा समाज का होली मिलन समारोह
वाराणसी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से रविवार को चितईपुर स्थित धर्मेश्वर वाटिका मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे विश्वकर्मा समाज के राजनितिक एवं बुद्धिजीवी,शिक्षा जगत व व्यापारी समुदाय के लोग शामिल थे। समाज की प्रतिभाशाली बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पारस नाथ शर्मा ( अवकाश प्राप्त न्यायाधीश ) एवं विशिष्ट अतिथि सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी संख्या देश एवं प्रदेश मे सर्वाधिक है, समाज के लोग अपनी ताकत एवं पहचान को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए परिश्रम करे । आज हम लोगों के टुकड़े टुकड़े मे बंटे रहने के कारण राजनीतिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर शशिधर पंचगौड,अध्यक्ष रघुवर दास, रामचंद्र शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा,भरत विश्वकर्मा विधानंद शर्मा,धीरज विश्वकर्मा,डाॅ डीआर विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा,धन श्याम विश्वकर्मा निर्मला विश्वकर्मा,विनोद शर्मा आदि थे ।
