लखनऊ। सेवा हास्पिटल के पीछे ब्रृजधाम कालोनी में हास्टल छात्र ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि शनिवार को सारिका श्रीवास्तव (43) छत पर टहल रही थी। सामने अनिता नायक हास्टल में छात्रों के बीच रात में विवाद हो रहा था। सारिका ने शोर करने से मना कर किया। तो छात्र ने गोली चला दी।गोली सीधे सारिका के सीने पर जा धंसी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में अनीता नायक हास्टल के आठ लड़कों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है।
महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सारिका के पति फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं।