सूर्य कांत त्रिपाठी ने किया प्रेमचंद की कहानी विषय समस्या का पाठ

वाराणसी। मुंशी प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही मेंआयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ 1497 पूर्ण होने पर प्रेमचंद की कहानी विषय समस्या का पाठ पीआईबी के पूर्व निदेशक सूर्य कांत त्रिपाठी ने किया। साहित्यकार डा.रामसुधार सिंह ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द के पास समाज की समस्याओं को समझने की एक समग्र दृष्टि थी। प्रो श्रद्धानंद ने कहा कि प्रेमचन्द की कहानियों में कथावस्तु की विविधता पर दृष्टिपात करते हुए लिखते है कि कहानी के पात्र के व्यक्तिव का यथार्थ है। साहित्य उन रचनाओं को कहेंगे जिसमें कोई सच्चाई प्रकट की गई हो। स्वागत और सम्मान प्रो. श्रद्धानंद , डा राम सुधार सिंह ने किया। संचालन आयुषी दूबे, स्वागत मनोज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर निदेशक राजीव गोंड,आलोक शिवाजी, पुष्पा शिवाजी, मनोहर, रोहित गुप्ता, शक्ति सिंह, संजय श्रीवास्तव, राहुल यादव, देव बाबू, रौशन सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *