वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में सोमवार की शाम आयोजित होली मिलन समारोह में गुलाब की पंखुड़ियों के बीच खूब उड़े अबीर गुलाल। कार्यालय सभागार में वार्डेन और स्वयंसेवकों ने गुलाब की पंखुड़ियों के बीच अबीर गुलाल से जमकर होली खेली। गले मिल एक दूसरे को दी होली की बधाई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली गीतों पर स्वयंसेवकों ने जमकर नृत्य किया। अजय रोशन की टीम ने होली गीतों की प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन एडीसी इरफानुल होदा ने किया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह की देखरेख में डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, एडीसी विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन कलेक्ट्रेट प्रखंड संजय कुमार राय, निधि देव अग्रवाल,बीबी सुन्दर शास्त्री,कन्हैया लाल,मंगला प्रसाद, ओमप्रकाश, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल,दिलीप पांडेय,अयन बोस,श्याम मोहन मिश्रा, कंचन‌ गुप्ताअरूण जायसवाल, कृपाशंकर मिश्रा, भरत लाल,विनय गुप्ता, गोपाल मुखर्जी समेत विभिन्न प्रखंड के स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *