वाराणसी। रविवार को प्रसिद्ध समाचार चैनल इंडिया लाइव न्यूज 24 एवं श्रीजन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित श्री श्याम उपवन में होली मिलन रंगोत्सव व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि शशांक अग्रवाल गच्चू ‘भईया’ (आयाम प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) विशिष्ट अतिथि आचार्य किशोर जी महाराज, सत्यम मिश्रा, राजीव कुमार सिंह (प्रभारी साइबर सेल) एवं डिम्पी तिवारी समाजसेवी रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में माल्यार्पण, अंग वस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर चैनल के प्रबंध संपादक सुमित कौशिक एवं निदेशक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने अतिथिगणों का स्वागत व अभिनदंन किया।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथिगणों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास, अनिल द्विवेदी,आनंद सिंह अन्ना, अजय चंद सेठ, बजरंग तिवारी, पवन जायसवाल, अनंतपुरी, मनीष श्रीवास्तव,विकास बाला, अरुण पांडेय, बलराम जायसवाल, पुन्नू लाल बिंद, सिंधु सोनकर, सीमा वर्मा सहित दर्जनों गणमान्यों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हास्य कविता, गीतो के पश्चात् बनारसी ठंडई, चाट आदि व्यंजनों का भी सभी ने लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य किशोर महाराज चैनल चेयरमैन व संचालन डायरेक्टर ऋषिदेव उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमित कौशिक, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, अनिल द्विवेदी,बलराम जायसवाल,अरुण पांडेय, विकास बाला, मनीष श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, अनंत पुरी, देवेंद्र पांडेय, आदित्य पांडेय, अजय सोनकर, सुरेन्द्र कुमार, सिंधु सोनकर (पार्षद सिगरा), पुन्नू लाल बिंद (पूर्व पार्षद तुलसीपुर),शिवा वर्मा (पार्षद पति),पंकज पटेल (महानगर महामंत्री), शोभनाथ मौर्य (महानगर अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा), साकिब भारत (समाज सेवी), सावरकर मनोज कुमार सिंह, संदीप भारती आदि सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *