
वाराणसी।गौरी गंज स्थित दुर्गा चरण गर्ल्स प्राइमरी स्कूल की प्रधान अध्यापिका लिली मैडम जी के नेतृत्व मे वार्षिक उत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि कमेटी अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बी भट्टाचार्य जी रहे। साथ ही कमेटी के उपाध्यक्ष माननीय ए के चक्रवर्ती सहित सेक्रेटरी देवशीष दास भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा के उत्तीर्ण हुए बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम प्रमुख रूप से दीप्ता भट्टाचार्य, वैशाली मैडम, अली, मधु, सौगत, सुरभि, लक्ष्मी भट्टाचार्य सहित अनेकों गणमान्य ,कर्मचारी उपस्थित रहे।
