
कैमूर।कैमूर के वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार पांडेय को निर्भया सेना का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
ज्ञातव्य हो कि भारतीय रेल परिवार बालहित संरक्षण और नारी सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात संकल्पित संगठन निर्भया सेना के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
कैमूर के लाल पंडित सतीश मिश्र बाबा के अत्यंत प्रिय लोकप्रिय मशहूर वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार पांडेय की हुई प्रोन्नति हुई है।निर्भया सेना प्रमुख,पूर्व सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार तथा पूर्व सदस्य वित्त मंत्रालय भारत सरकार पंडित सतीश मिश्र बाबा ने अध्यक्ष अनुशासन समिति सह राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा बिहार प्रदेश प्रभारी नसरीन फात्मा की संस्तुति पर पत्रकार मनीष पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।अपनी लेखनी और निर्भीक स्पष्टवादिता,प्रखर वक्ता की शैली से उन्होंने सेना के क्रिया-कलापों को देश दुनिया मे पहुंचाने का कार्य किया है।निर्भया सेना के सदस्य के रूप में प्रारंभ कर अपने कार्यशीलता की बदौलत राष्ट्रीय महासचिव पद को सुशोभित कर रहे हैं।इनसे सेना से जुड़े पदाधिकारियों सदस्यों को विशेष सीख लेने की जरूरत है।सेना के मजबूत स्तंभ के रूप मे हो रही आप की गिनती।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आप निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए निर्भया सेना को संबल प्रदान करते रहें। निर्भया सेना परिवार के प्रत्येक को आप के आदर्शिता पर गर्व है।इस पर निर्भया सेना परिवार, समाज सेवियों,बुद्धिजीवियों और पत्रकारों में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
