वाराणसी।उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के निर्देशानुसार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी द्वारा चार दिवसीय साईकिल यात्रा का शुभारंभ कुलसचिव राकेश कुमार ने मंगलवार को ऐतिहासिक मुख्य भवन से हरी झंडी दिखाकर का रवाना किया।

कुलसचिव राकेश कुमार ने साइकिल यात्रा रवानगी से पूर्व नशा मुक्ति पर शपथ दिलाते हुए यात्रा के बिन्दुओ पर बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया है तथा लोगों को नशे के खतरों के बारे में बताया गया जिससे युवाओं को नशे से दूर रहने की जानकारी दी जाएगी ताकि युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित कर सके।

इस तरह के आयोजन से समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक संदेश फैलाएगी तथा लोगों को नशे के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह नशे के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम है।लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया जाएगा। समाज को नशे से मुक्त करने के लिए अनोखा प्रयास है। लोगों को नशा मुक्ति के लिए संकल्पित करने का अवसर है।

इस यात्रा के संयोजक प्रो राघवेन्द्र जी दुबे ने कहा कि इस साइकिल यात्रा मे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 60 विद्यार्थियों का जत्था (30 छात्र एवं 30 छात्राओं) को आज पाण्डेयपुर,सारनाथ, सर्ववेद मंदिर से मार्कण्डेय महादेव मंदिर 38.6 किलोमीटर पर आकर रात्रि विश्राम करेंगे।इसके साथ ही दिनांक 26 मार्च 2025 को द्वितीय चरण में मार्कण्डेय महादेव से पड़ाव,व्यास काशी, रामनगर किला 35.12 किमी विश्राम करते हुए तृतीय 27 मार्च 2025 को रामनगर किला से 7.8 कि.मी कर्दमेश्वर 13 कि.मी भीमचंडी 2 किमीरामेश्वरम 41.8

चतुर्थ 28 मार्च 2025 को

गोपपुर (गोद लिया गया गाँव) 4.9 किमीरामेश्वरम से 27 कि.मी (अल्प विश्राम) मुनारी

(गोद लिया गया गाँव)

(अल्प विश्राम)10.8 किमी.

भोपापुर20.9 कि.मी.(गोद लिया गया गाँव)(अल्प विश्राम)

कपिलधारा (अल्प विश्राम)

6.2 कि.मी विश्वविद्यालय परिसर में समापन।

69.8 कुल दूरी कि.मी. 183.52

उक्त अवसर पर कुलसचिव प्रो•रामपूजन पाण्डेय,प्रो• रमेश प्रसाद, प्रो•महेंद्र पाण्डेय, प्रो•अमित कुमार शुक्ल, प्रो• जितेन्द्र कुमार, प्रो•शैलेश कुमार, प्रो दिनेश कुमार गर्ग,प्रो विद्या कुमारी डॉ• रविशंकर पाण्डेय संयोजक प्रो. राघवेन्द्र जी दूबे,सह-संयोजक डॉ. विवेन्द्र कुमार आर्य मो.नं. 8700156167 रात्रिकालीन पर्यवेक्षक

डॉ. दिव्यचेतन ब्रहाचारी मो.नं. 9795273312 (मार्कण्डेय, महादेव) रात्रिकालीन पर्यवेक्षक ,डॉ. कुंज बिहारी मठ मो.नं. 7978341350 (रामनगरकिला)रात्रिकालीन पर्यवेक्षकडॉ. वैष्णव पांडे मो.नं.9415983641(रामेश्वर)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *