
वाराणसी। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारणी की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपीएन सिंह के आवास पर हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और पूरे प्रदेश एवं जनपद में नए कार्यकारिणी गठित करने पर व्यापक चर्चा हुई। संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सदानंद राय ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक वीरभद्र राय, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केएन. राय, राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. दिवाकर राय, जितेंद्र राय, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राय, डॉ. राजलक्ष्मी राय ने सर्वसम्मत से वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी डॉ. अखिलेश सिंह को प्रदेश संयोजक पद पर मनोनीत किया। डॉ. अखिलेश ने प्रदेश संयोजक की ज़िम्मेदारी मिलने पर अपने समाज की एकजुटता करने एवं सबको साथ लेकर चलने की प्राथमिकता दी।
