
वाराणसी। खुशहाल नगर सेक्टर ए कॉलोनी में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु सीवर लाइन बिछाने का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय पार्षद ज्ञानचंद पटेल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा जिला श्रम संयोजक (भाजपा) सरोज चौबे उर्फ मुन्ना चौबे ने संयुक्त रूप से इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये की स्वीकृति से यह परियोजना पूरी की जाएगी। स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा नेता मुन्ना चौबे के प्रयासों से इस योजना को मंजूरी मिली, जिसका टेंडर भी गत माह पूरा हो चुका है। इस अवसर पर पार्षद ज्ञानचंद पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना चौबे, पूर्व प्रधान चंद्रमणि, अजीत पटेल, कन्हैया लाल जायसवाल, अलगू यादव, कृष्णानंद तिवारी, डी.पी. सिंह, राजीव मास्टर, तारकेश्वर मास्टर, अनिल सिंह केवल, मुकुल श्रीवास्तव, संतोष कनौजिया, लड्डू सिंह, राधे सिंह, मेवालाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
