
वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह
वाराणसी। मैरिज लॉन व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल की जगह गुलाब की पंखुड़ीया, काशी नगरी में एक अलग तरह से होली मनाई जाती है यहां की होली प्रदेश ही नहीं देश तक में प्रचलित है। यहां पर होली का रंग एकादशी के दिन से प्रारंभ हो जाता है, पहले भस्म की होली मसान घाट पर होती है उसके बाद रंगों की होली के बाद कई दिनों तक भाईचारे के साथ दिल की होली मंचों के माध्यम से मनाई जाती है। वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के द्वारा होली मिलन मे रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ बिहारी लाल अम्बर प्रयागराज तथा विक्टर सुल्तानपुरी सुल्तानपुर व राज बनारसी बनारस व चन्दौली, अम्बेडकर नगर और जौनपुर से आए कवियों ने रंगारंग हास्य कविताओं से सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार से होली मिलन समारोह के आयोजन का सिलसिला काशी नगरी में जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आयोजन कर एक दूसरे के गले मिलकर भाईचारा का संदेश दिया गया। अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली गीत के साथ आनंद उठाया गया। वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल की ओर से वरूणापुल स्तिथ रामाश्रय वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, सुरेंद्र पांडेय, राघवेंद्र चौबे, अरविंद सिंह, अजय गुप्ता, बबलू मिश्रा, नरेंद्र सोनकर थे। संचालन उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल ने किया। वाराणसी मैरेज लॉन व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि यह होली मिलन समारोह इस वर्ष बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया है।
उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने कहा कि होली मिलन एक भाईचारे का त्यौहार है। इस त्यौहार में दोस्त तो दोस्त और दुश्मन को भी गले लगा कर होली की बधाई दी जाती है। इस भाईचारे की त्यौहार में हम सभी काशीवासी रंग गुलाल के साथ-साथ फूलों की होली खेलते हैं। समारोह में बाला चौधरी, सदानंद पटेल, ओम प्रकाश जी, शेखर बाबा, संजीव पटेल, अशोक यादव, गोविंद यादव, जितेन्द्र यादव, अजय गुप्ता, अनूज सिंह गुड्डू, नरेंद्र सोनकर, बबलू मिश्रा आदि थे।
