शिक्षा का दीप जलाएंगे, हर बच्चे का भविष्य संवारेंगे

 

वाराणसी/प्रयागराज। बैरहना मलिन बस्ती में मीरा फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को शिक्षित करने और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कविताएँ सुनाईं, एबीसीडी और ‘अ से अनार’ जैसे अक्षर ज्ञान को दोहराया। बच्चों की इस ऊर्जा और सीखने की ललक को देखते हुए मीरा फाउंडेशन की टीम ने प्रत्येक बच्चे को कॉपी-पेंसिल वितरित की। इस दौरान मनोज कुमार, विजय टाटा, संजय, अजय, सोनाली, पूनम, माधुरी सहित अन्य बच्चे उपस्थित रहे। करीब 30 से अधिक बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और शिक्षा के महत्व को समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *