
वाराणसी। शिवसैनिकों ने फुलवरिया तिराहे पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने की मांग की है। बुधवार को उ.प्र राज्य उप प्रमुख अजय चौबे के नेतृत्व में जेपी मेहता इण्टर कालेज से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल शिव सैनिक नारा लगाते चल रहे थे। सनबीम वरूणा के पास फुलवरिया तिराहे पर छत्रपति शिवाजी का पोस्टर लगाकर डमरू और शंख बजाकर प्रतिमा लगाने की मांग की। इस अवसर पर रमेश वधावन, बनारसी विश्वकर्मा,सतीश शर्मा,सौरभ शुक्ला, गुड्डू,अजय सिंह,मुकेश पटेल,राजू, शिव सोनकर, , पिंटू उपाध्याय आदि शामिल थे।
