जैविक किसान मेला ताड़ी- नेवादा में किसानो को जहरमुक्त खेती हेतु किया जागरूक

वाराणसी। समाज मे बढ़ती हुई जान लेवा गंभीर बीमारियों को लेकर किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरही कला में गुरुवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग तथा सर्विस प्रोवाइडर बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जैविक किसान मेला आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य, डॉ अशोक गौतम कठिराव मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे।। कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना किया। अतिथियों का स्वागत सर्विस प्रोवाइडर अभिषेक सिंह ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह ने कहा कि देश को समृद्ध और निरोग बनाने हेतु रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा। मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ आनंद प्रकाश सिंह ने गो वंश आधारित जहर मुक्त परम्परागत खेती पर जोर देते हुए जीवमृत बीजामृत पंचगव्य जैविक कीटनाशक एंव जैविक खाद बनाने व प्रयोग विधि बताया। प्रगतिशील किसान प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने देशी गाय पालन लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक से किसानों को जानकारी दी। संचालन अभिषेक सिंह, धन्यवाद ज्ञापन मणि शंकर पटेल ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार,शांतेश्वर उर्फ बच्चन पटेल,जीत नारायण, मूलचंद ,सुरेश कुमार, अशोक वर्मा, लाल बहादुर कृषि विभाग के एटीएम हृदय नारायण यादव,मणि शंकर पटेल बीटीएम हित काफी संख्या में किसान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *