वाराणसी । गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर की बैठक गुरुवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व कार्यक्रम प्रभारी भाजपा महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती ने कहा कि सरकार के “आठ साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा की बहनें महानगर के सभी 13 मंडलों में डोर टू डोर संपर्क कर आठ साल बेमिसाल कार्यकाल का पत्रक बांटेंगी, साथ ही महिला मोर्चा को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

बैठक का संचालन महानगर मंत्री रिचा सिंह ने किया।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से रेखा सोनी, सरिका गुप्ता, उषा अग्रहरि, सरोज देवी, सुमन यादव, चंद्रकला, फुलवंती, राधा राजभर, गौरी यादव, मीनू मौर्या, रीना पात्रों, सोना मौर्या, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *