
वाराणसी।राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित भाषण/ नाटक प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आज महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक व कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर विधु द्विवेदी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।भाषण प्रतियोगिता में अखिलेश कुमार मिश्र प्रथम, नितीश कुमार ठाकुर द्वितीय व नित्यानंद शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही नाटक मंचन में अखिलेश कुमार मिश्र , रहीश मिश्रा अनुग्रह उपाध्याय,कान्हा पाण्डेय,मधुमंगल दास ,नैनिका श्रीवास्तव, निधि गुप्ता को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के प्रोफेसर शैलेश कुमार मिश्र, प्रोफेसर हीरक कान्त चक्रवर्ती, प्रोफेसर जीतेन्द्र कुमार , डॉ. संदीप शर्मा उपस्थित रहे। सभी गुरुजनों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
