वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी के नेतृत्व में मासिक बैठक कमच्छा स्थित नागरिक सुरक्षा प्रखंड कार्यलय पर हुआ। बैठक का संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल ने किया।

मुख्य अतिथि उप नियंत्रक जीतेन्द्र सिंह ने उपस्थित समस्त सदस्यों को उत्साह बर्धन किया। उन्होंने कहा भेलुपुर प्रखंड के सदस्यगण हर परिस्थिति मे तन मन धन से जिस तरह सहयोग करते आ रहे है अतुलनीय एवं बधाई के पात्र हैं । गत कुम्भ मेला के समय जिस तरह सेवा किया वह अतुलनीय है।

उक्त बैठक मे भेलुपुर प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक विवेक राय, प्रखंड के समस्त घटना नियंत्रक अधिकारी , समस्त पोस्टो के पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन अपने अपने विचार व्यक्त किये ।

प्रमुख रूप से दिलीप पाण्डेय, डॉक्टर बक्शी, संदीप जी, भूपेंदर सिंह गिल, सुरैया बानो, संतोष मिश्रा, बिपिन पाण्डेय, अरुण कुमार गुप्ता, राम किशुन राम, विनय पाण्डेय, सहित अनेको सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *