
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से गुरूवार को बैंक ऑडिट पर एक सेमिनार का आयोजन मलदहिया स्थित होटल में किया गया। मुख्य वक्ता हैदराबाद से आए मुख्य वक्ता सीए. प्रेमनाथ ने बताया की बैंक शाखा ऑडिट चार्टर्ड एकाउंटेंट के ऑडिट अभ्यास के महत्वपूर्ण खंडों में से एक है। पिछले दशकों के दौरान बैंकों द्वारा प्रौद्योगिकी अपनाने में वृद्धि ने दोनों चुनौतियां पैदा की हैं और लेखा परीक्षकों के लिए अवसर। मुंबई के निरंजन जोशी ने बताया की एलएफएआर के प्रश्नों को जवाब देते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाइये उसकी जानकारी दी। स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह दिया। अध्यक्षता सीए शैलेन्द्र दत्त मिश्रा, सीए गंगेश्वर धर दुबे ने किया I संचालन सीए दिव्या ग्वाल, सीए कोमल अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सीए सोम दत्त रघु, शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडेय, शिकासा चेयरमैन सीए श्रीप्रकाश पांडे, कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर, पूर्व अध्यक्ष सीए विजय प्रकाश, सीए रवि कुमार सिंह, सीए सौरभ शर्मा, सीए अजय मिश्रा, सीए अमित गुप्ता, सीए मनोज अग्रवाल, सीए रविंद्र कुमार, सीए सुशील कंन्दोई, सीए मनोज कुमार पाण्डेय, सीए कैलाशनाथ यादव, सीए मोहित कुमार यादव, सीए रश्मि केसरवानी, सीए शेफाली केशरी, सीए शैलेश सिंह, सीए निधि अग्रवाल, सीए सोनिया आदि थे।
