
वाराणसी। डाफी स्थित कमला आर्शीवाद वाटिका में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के नौवे दिन गुरुवार कथा स्थल पर ही साध्वी गीताम्बा तीर्थ का अभिनंदन किया गया। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ पिछले 14 वर्षों से समाज में कथा के माध्यम से जन चेतना जगा रही देवी उपसिका साध्वी गीताम्बा तीर्थ का जागृति फाउंडेशन द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाज समाजसेवी नागेश सिंह, विशिष्ट अतिथि नगवा वार्ड के पार्षद रविंद्र सिंह, पहलवान लस्सी लंका के पहलवान मनोज यादव, काशी विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के रामा पांडे एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र अपने संयुक्त रूप से देवी उपसिका का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं लाल चुनरी पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर समाजसेवी नागेश सिंह एवं पार्षद रविंद्र सिंह ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या करना एल बहुत बड़ा सामाजिक अपराध है इसे दूर करना होगा और समाज में यह चेतना जगानी होगी की आज के समय में लड़का और लड़की एक बराबर है ।
कार्यक्रम के संयोजक रामयश मिश्र ने कहा कि आज समाज ये देखकर बहुत कष्ट होता है कि लोग गर्भ में अगर बेटी पल रही है तो उसको खत्म कर दे रहे हैं और मंदिरों में जाकर मां के सामने सुख समृद्धि की कामना करते हैं यह कैसे संभव है कि एक तरफ तो आप बेटियों को मार रहे हैं और दूसरी तरफ एक मां से जाकर सभी सुखों की प्राप्ति की कामना कर रहे हैं ये दोहरा चरित्र समाज के लिए बहुत ही हानिकारक है। आज नवरात्र में कन्या खिलाने के लिए नौ बेटियां नहीं मिल रही है।ये ही हाल रहा तो आने वाले समय में बेटियों का अकाल पड़ जाएगा।
इस अवसर पर अम्रेन्द्र प्रताप सिंह,आर्या विश्वजीत उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राम यश मिश्र ने किया तथा धन्यवाद दिलीप कुमार पांडे ने किया।
