वाराणसी।शासनादेश सं०1723सत्तर-1-०8-15(55)/82, दिनांक 02जुलाई, 2008 के अनुक्रम में विश्वविद्यालय परिनियम 2.22 के परिप्रेक्ष्य में चक्रानुक्रम से अधोलिखित आचार्यों को ज्ञाप की तिथि से तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तिथि, जो पहले हो, तक के लिए उनके नाम के सम्मुख उल्लिखित विभागो का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

प्रो. जितेन्द्र कुमार

विज्ञान विभाग के अध्यक्ष ने आज कार्यभार ग्रहण करते बताया कि यह विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये संकल्पित विचार प्रवाह से स्थापित है।वेद और विज्ञान के समन्वय से प्रवाहित है वेद के साथ जोड़कर विज्ञान और पर्यावरण अवधारणा की खोज कर सजग राह बनाया जा रहा है।आगे विज्ञान से शास्त्रों के विविध पक्षों पर शोध कार्य किये जा रहे।

प्रो. शैलेश कुमार

सामाजिक विज्ञान विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया है कि इस विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों मे गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य किये जा रहे हैं।उत्तरोत्तर विभाग की स्थिति मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *