
वाराणसी।संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रो रविशंकर पाण्डेय ने नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत 04 दिनों से चल रहे साइकिल यात्रा के अन्तिम दिन एवं समापन पर बताया कि रामेश्वरम के पश्चात में अन्य गोपपुर अवस्थित केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में साइकिल यात्रा अभियान का अल्पकालिक विराम हुआ तथा उसे विराम अवस्था में नशा मुक्ति विषय पर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें दर्जनों बच्चों ने भाग लिया।
*नशा मुक्ति गांव में प्रतियोगिता*
तत्पश्चात गोद लिए हुए गांव में स्थित सरस्वती संस्कृत विद्यापीठ में बच्चों के बीच में नशा मुक्ति विषय एवं वर्तमान में संस्कृत की उपयोगिता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई उक्त प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा नशा मुक्ति पर सकारात्मक वक्तव्य दिया उक्त प्रतियोगिता में दो प्रतिभागियों का प्रथम एवं द्वितीय चयन हुआ तत्पश्चात साइकिल अभियान कपिलधारा होते हुए संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन के समक्ष आज चतुर्थ दिवस को विराम लिया यह यात्रा 183 किलोमीटर जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से आयोजित हुई । इस साइकिल अभियान को सफलता प्रदान करने के लिए डॉ पद्माकर मिश्र, प्रोफेसर राघवेंद्र जी दुबे, डॉ विजेंद्र आर्य, डॉक्टर कुंज बिहारी द्विवेदी,डॉक्टर दिव्य चैतन्य और डॉक्टर रवि शंकर पांडे ने योगदान दिया।
विश्वविद्यालय के आचार्य एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता किया।
