वाराणसी। डाफी स्थित कमला आर्शीवाद वाटिका में चल रहे देवी श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हवन पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ। प्रातः काल 9 बजे देवी उपासिका साध्वी गीताम्बा तीर्थ के सानिध्य में डाफी स्थित में दुर्गा मंदिर में हवन कुंड में आहुति डाली गई। कन्याओं का पूजन हुआ इसके पश्चात मंदिर से कलश यात्रा निकाली जो दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। दुर्गाकुंड पहुंचकर कन्याओं ने कलश में रखे हुए जल को दुर्गाकुंड स्थित दुर्गाकुंड पोखर में डालकर विधि विधान से मां कुष्मांडा देवी का पूजन कन्याओं ने किया।

इसके पश्चात कथा कथा पंडाल में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें दंडी सन्यासियों सहित हजारों गृहस्थो ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर देवी उपासिका साध्वी गीताम्बा तीर्थ ने कहा कि आदिशक्ति की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मां बाधाओ को हर कर खुशी प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *