वाराणसी। पूर्व विधायक अब्दुल शमद अंसारी के मकबूल आलम रोड (खजुरी) स्थित आवास पर रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक साथ शिरकत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इस मौके पर सभी ने देश में भाईचारे और एकता का संदेश दिया। यह अफ्तार कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी था। अफ्तार कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने प्रण लिया कि वे आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम गंगा जमुनी तहजीब के तहत भाईचारा बढ़ाने और लोगों को एकजुट करने का बेहतरीन जरिया हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, बाईसी के सरदार हाजी मोइनुउद्दीन, अनवारूल हक अंसारी, हाजी हारून, डॉ राशीद परवेज, हाजी जलीस, हाजी बेलाल, पूजा यादव, मन्नू अंसारी, पार्षद मुमताज अंसारी, दिलशाद अहमद, डा राशिद परवेज, अदनान भाई, मोतीलाल यादव, रिजवान अंसारी, दुर्गा यादव, बलदाऊ राणा, बच्चा यादव, जौहर प्रिंस, शादाब

अशरफ, जलालुददीन अंसारी, वकील अहमद, परवेज अहमद, जैनुल बशर, अहमद अंसारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *