श्री राम तारक आंध्र आश्रम में कल से प्रारंभ, श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेकम की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा 

 

वाराणसी। शनिवार की शाम काशी केदार खंड की गलियां जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठी। चप्पा-चप्पा राममय हो गया। यह पवित्र वातावरण बना श्री राम तारक आंध्र आश्रम में रविवार से प्रारंभ श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेकम महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा ।

द्वादश दिवसीय इस समारोह में श्री राम पट्टाभिषेक के साथ ही वाल्मीकि रामायण के 24 अध्यायों का पारायण किया जाएगा।

शोभायात्रा में श्री राम प्रभु के विग्रह के अलावा देश की विभिन्न नदियों व समुद्र से लाए गए पवित्र जल कलश भीशोभायमान थे। दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों से आए रामायणविद हाथों में वाल्मीकि रामायण की पोथी लेकर आगे-आगे चल रहे थे। स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय तीर्थ यात्री रामधुन गाते बड़ी संख्या में शामिल थे। शोभायात्रा की अगुवाई यज्ञ के मुख्य आचार्य उलीमीरी शोमायाजुलु कर रहे थे। व्यवस्थाएं श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वेमुरी सुंदर शास्त्री ने संभाला ।

संयोजन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीताराम ने किया।

ज्ञातव्य है कि उतर भारत में जिस प्रकार श्री राम प्रभु का जन्मदिन मनाया जाता है उसी तरह दक्षिण भारत के श्रद्धालु इसे श्री राम विवाहोत्सव के रूप में मनाते हैं। बीते दो वर्षों से विवाह कल्याणक महोत्सव के साथ ही पट्टाभिषेक अनुष्ठान भी जोड़ दिया गया है। इन चार अनुष्ठानों के पूरा होने पर पांचवें वर्ष श्री राम महा साम्राज्य पट्टाभिषेकम महानुष्ठान काशी में आयोजित किया जाएगा।

इस शोभायात्रा में श्री श्याम शास्त्री, बुद्धा शर्मा, अन्नदानम चिदम्बर शास्त्री, सी वी बी सुब्रह्मण्यम, पप्पू मूर्ति, पप्पू प्रसाद एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *