
राबर्ट्सगंज।मधुपुर मंडल अध्यक्ष के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक आवश्यक बैठक पुरानी मंडी समित में किया ।बैठक में तमाम पुराने कार्यकर्ता एक स्वर से भाजपा के मधुपुर मंडल के अध्यक्ष विजय चौहान के विरोध में अपनी बात बुलंद की ।
बैठक में उमाशंकर सिंह, सतीश मिश्रा, आशीष सिंह, जय किशन प्रजापति, डॉ रामलाल चौहान, नरसिंह, डॉक्टर शिवदास वर्मा, राम धीरज सिंह,संजय पटेल, जीता सिंह चौहान,अचल सेठ राम नारायण सेठ,प्रेम प्रकाश प्रजापति, प्रेम चौहान, श्याम जी गुप्ता सहित सैकड़ो संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन से विजय चौहान को हटाकर किसी और को मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रस्ताव पारित किया।
