वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ शनिवार को कैंट स्थित वाराणसी जंक्शन से वाराणसी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, जिसमें नये एलएचबी कोच लगाए गए हैं, को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्रीद्वय ने कहा कि इस नए एलएचबी कोच से यात्रा और भी सुगम होगा। मंत्रीद्वय ने कोच के अंदर जाकर कोच का निरीक्षण भी किया तथा यात्रियों से वार्ता कर उनके सुगम यातायात की कामना भी की।

इस अवसर पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *