वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय विकास समिति के सहयोग से दिनांक 12 मार्च 2024 से माननीय कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी के निर्देशन तथा डॉ. विजय कुमार शर्मा के संयोजकत्व एवं आचार्यत्व में अनवरत चल रहे सम्वत्सरव्यापी चतुर्वेद स्वाहाकार विश्वकल्याण महायज्ञ की वासन्तिक नवरात्र की द्वितीया को पूर्णाहुति सुनिश्चित है। एक वर्ष से भव्यता के साथ निरन्तर गतिमान इस महायज्ञ के प्रभाव से सम्पूर्ण विश्व में सौहार्द्र की भावना स्थापित हुई है और चहुँ ओर यज्ञ की प्रशंसा हो रही है।

यज्ञ के आचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्थापनोत्सव के अवसर पर काशी के प्रतिष्ठित विद्वानों, व्यापारियों एवं धर्मात्माओं उपस्थिति में यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी तथा भविष्य में भी विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन किये जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *