वाराणसी। मंगलवार एक अप्रैल को पांडेयपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में लालपुर, पहड़िया, शिवपुर, नारायणपुर, पार्वती नगर, अर्दली बाजार, डीडीयू, और जेएनवी शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस असुविधा के दौरान सहयोग करें।
