वाराणसी।ईज़ी हेल्प संस्था ने बुधवार को वाराणसी जनपद के विकास खंड हरहुआ स्थित डीहवा प्राथमिक विद्यालय को 43 इंच का स्मार्ट टीवी प्रदान किया।

जिससे बच्चों को डिजिटल माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल सके।

ईज़ी हेल्प ने विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 114 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, इरेज़र और कटर वितरित किए गये।जिससे उनकी शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़े।

इस अवसर पर ईज़ी हेल्प संस्था की ओर से विवेक सिंह, कोमल सिंह, डॉ. सुजीत कुमार चौबे, सुषमा मौर्या, अनीता, तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य श्री विनोद सिंह, अध्यापिका अपर्णा सिंह, मनोरमा सिंह सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *