वाराणसी/प्रयागराज मीरा फाउंडेशन की टीम ने बुधवार को प्रयागराज के कीड़गंज स्थित मलिन बस्ती में जाकर वहां के बच्चों में कॉपियां और स्टेशनरी वितरित की गईं। हर्ष की अनुभूति हुई कि बस्ती के बच्चे शिक्षा के प्रति अत्यंत उत्सुक हैं। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो पढ़ना चाहते हैं और स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। मीरा फाउंडेशन की टीम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण प्रयास करेगी ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस दौरान मीरा फाउंडेशन टीम से संजना, दीपक, वीर, रौनक, विनिता, मनोज कुमार, धीरज सिंह, मनमोहन, दीपशिखा, विजय टाटा, अजय, संजय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *