वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से परिवार रजिस्टर के लिए डोर टू डोर सर्वे कर सूचनाएं एकत्र की जा रही है। परिवार रजिस्टर सरकारी अभिलेख है जो आपदा के समय काम आता है। विभिन्न पोस्ट के पोस्ट वार्डेन, जिम्मेदार वार्डेन और स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने बताया कि पांडेयपुर, प्रेमचंद नगर, पहाड़ियां, दनियालपुर,बसही, शिवपुर,नदेसर, अर्दली बाजार क्षेत्र परिवार रजिस्टर के लिए घर- घर लोगों लोगों से परिवार रजिस्टर हेतु आवश्यक सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। डिवीजनल वार्डेन ने सभी नागरिकों से वार्डेन और स्वयंसेवकों को परिवार रजिस्टर हेतु आवश्यक सूचना देने की अपील की है। वार्डेन और स्वयंसेवकों से अतिशीघ्र परिवार रजिस्टर का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
