वाराणसी। भोजूबीर (पंचक्रोशी रोड) स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर पर शुक्रवार को महानिशा पूजन, कालरात्रि दर्शन और श्रृंगार हुआ। सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। श्रद्धालु‌ मां का जयकारा लगा रहे थे। विभिन्न प्रकार के फूलों से मां की झांकी सजाई गई थी। मंदिर परिसर में विभिन्न फूल, पत्तियों और बिजली की आकर्षक सजावट की गई थी। मंदिर के महंत गोपाल गिरी की देखरेख में सुबह मां का पंचामृत से स्नान और नवीन वस्त्र धारण कराकर मां की मंगला आरती की गई। सायं साढे पांच बजे पूजन हुई। इस अवसर पर तांत्रिक अनुष्ठान, हवन-पूजन,छप्पन भोग और रात्रि साढ़े आठ बजे मां की महाआरती की गई। संयोजन में महंत गोपाल गिरी, व्यवस्थापक राजेश गिरी,प्रत्युष, अभिमन्यु तिवारी,रमेश वधावन आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *