वाराणसी। काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि पर जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन मीरापुर बसही तिराहे पर किया। सुबह पूजा अर्चना के बाद बसही से ध्वजा यात्रा नटिनियादाई मंदिर तक निकली व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने माता के जयकारे और हर हर महादेव नारे के साथ नटिनियादाई मंदिर पर पहुंचकर घंटा चढ़ाया। डमरू दल ने डमरू बजाकर शमा बांध दिया। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन व्यापार मंडल के तरफ से किया गया। समर सिंह और बाबी सोनकर की टीम ने भक्तिमय देवी गीतों से मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माता के जयकारे और हर हर महादेव के नारो से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर संरक्षक डॉ ए. पी. सिंह,राजेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष पंकज सिंह, राजेश वर्मा , बबलू, करन यादव, दीपू कश्यप, राजू, आनन्द जायसवाल , अमित वर्मा, ओमवीर, सोनू, सुनील खेतान, शिव गुप्ता, पवन सिंह, अभिषेक उपाध्याय, संजय वर्मा, विनीत सिंह, अंकित पांडेय, मनीष सिंह लड्डू, सुधीर पाल, विकास सिंह, हरिहरन, निशा सिंह,नीरा गोंड,नगर उद्योग व्यापार मंडल से संजीव सिंह “बिल्लू”, प्रतीक गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, मनोज दूबे, विनोद सिंह आदि थे।

संचालन राजेश श्रीवास्तव एवं शरद वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज सिंह ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *