
वाराणसी। अकथा वार्ड स्थित काशी इन्क्लेव सोसाइटी के प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित देवी जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में काशी के लोकप्रिय महापौर अशोक कुमार तिवारी सम्मिलित हुए ।
इस अवसर पर महापौर जी ने माता के दरबार में काशी इन्क्लेव सोसाइटी में रुके हुए विकास कार्य करवाने की घोषणा की ।माता रानी का आशीर्वाद लिया।नगर निगम द्वारा चल रहे विकास कार्यों एवम योजनाओं के बारे में अवगत कराया। काशी की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी में दर्ज कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर कॉलोनी के अध्यक्ष ,सचिव ,उपाध्यक्ष ने महापौर को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर समाज सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान कॉलोनी वासियों ने किया।
सम्मान के क्रम में सर्वश्री राजेंद्र कुमार मौर्य पार्षद अकथा, अभय पाण्डेय पार्षद सारनाथ, मदन दुबे पार्षद खजूरी,अतुल सिंह मण्डल अध्यक्ष सारनाथ मण्डल ,अजय कुमार सिंह कारगिल योद्धा, सज्जन जायसवाल, प्रवीण द्विवेदी लठियाही, का सम्मान समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल सिंह ,सुभाष पाठक,डॉ के जे पाण्डेय, डॉ एल एन सिंह,डॉ अभिषेक सिंह लकी,त्रिलोकी सिंह,डी सी राय,मेजर बी एन पाण्डेय, जगदीश सिंह, डी एन पाण्डेय, रणजीत सिंह, राम सिंह मन्त्री सारनाथ मण्डल ,राकेश त्यागी ,महिलाओं ,बच्चो व गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया।
